लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई के एक फ्लैट में फंदे से लटका मिला दो बहनों का शव, पुलिस ने आत्महत्या का जताया संदेह,जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 3, 2021 09:12 IST

नवी मुंबई के ऐरोली स्थित एक फ्लैट में दो बहनों की सड़ी हुई लाश फंदे से लटकते हुए पाई गई है । इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी , जब उन्हें सेक्टर 10 स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने लगी ।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई के एक फ्लैट में दो बहनों की फंदे से लटके हुए सड़ी लाश मिली पुलिस को आत्महत्या का संदेह माता-पिता दोनों को खो चुकी थी बहनें

मुंबई : नवी नुंबई के ऐरोली स्थित एक फ्लैट में दो सगी बहनों की लाश फंदे से लटके हुए पाई गई । साथ ही उनकी लाश पूरी तरह से सड़ गई थी । पुलिस ने कहा कि दो बहनों का शव सोमवार को उनके घर से बरामद किया गया है । 

पुलिस ने जताया आत्महत्या का संदेह

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है । पुलिस को संदेह है कि दोनों ने बहनों ने फांसी लगा ली और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है । उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को सामने तब आया जब लक्ष्मी पठांरी और स्नेहा के पड़ोसियों ने सेक्टर 10 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में उनके फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत और इस मामले में पुलिस से संपर्क किया।

महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था इसीलिए पुलिस को ताला तोड़कर अंदर जाना पड़ा और वहां दोनों बहनों का शव  छत से लटके हुए पाया गया।

पुलिस ने कहा कि दोनों अपने फ्लैट में निजी ट्यूशन लेती थी और उनका अपने पड़ोसियों से भी कोई खास मेल-जोल नहीं था । कुछ साल पहले दोनों ने अपने पिता को खो दिया और उनकी मां ने भी आत्महत्या कर ली थी । पुलिस के मुताबिक बहनों को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था । मामले में पुलिस अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। 

टॅग्स :मुंबईआत्महत्या प्रयासमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण