लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला वापस लिया गया, जानें यात्रा कब से होगी शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 22, 2020 21:15 IST

पहले खबर आई कि कोरोना महामारी के कारण इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है, लेकिन अब सरकार ने फैसले को वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में होने वाली अन्य दर्जनों धार्मिक यात्राओं पर भी आशंका के बादल मंडरा गए हैं। लॉकडाउन बढ़ने की सूरत में अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण की तिथि 15 अ्रपैल से बढ़ा कर 4 मई तक की गई है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सूचना निदेशालय ने उस प्रेस नोट को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने अमरनाथ यात्रा के रद्द होने की जानकारी दी थी। इससे पहले जानकारी आई थी कि कोरोना महामारी के कारण इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है, लेकिन अब सरकार ने फैसले को वापस ले लिया है।

अमरनाथ यात्रा कब शुरू होगा इसको लेकर उप-राज्‍यपाल ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए तय तारीखों पर अमरनाथ यात्रा को संपन्‍न करवाना मुश्किल है। इसलिए भविष्‍य में स्थिति का आकलन करने के बाद ही इसके प्रति कोई फैसला किया जाएगा।

बता दें कि इस साल 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द करने की बात कही गई। यह पहला मौका था, जब शुरू होने से पहले ही अमरनाथ यात्रा कैंसिल करने की बात गई। लेकिन, बाद में यात्रा रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया गया।

इसके अतिरिक्त जुलाई तथा अगस्त के महीनों में प्रदेश में होने वाली अन्य दर्जनों धार्मिक यात्राओं पर भी आशंका के बादल मंडरा गए हैं। इनमें प्रमुख बुड्डा अमरनाथ और मचेल यात्रा हैं।

लॉकडाउन बढ़ने की सूरत में अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण की तिथि 15 अ्रपैल से बढ़ा कर 4 मई तक की गई है। एक अप्रैल से यात्रा पंजीकरण शुरू होना था, पर लॉकडाउन के चलते पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया। कोरोना के कारण यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है।

फिलहाल इसके लिए तैयारियां आरंभ ही नहीं हो पाई हैं क्योंकि कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप