लाइव न्यूज़ :

खुद को वकील बताने वाली महिला की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:33 IST

Open in App

कोच्चि, नौ सितंबर केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक महिला की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया जिस पर गलत तरीके से खुद को एक योग्य वकील के रूप में पेश करने और यहां एक जिला अदालत में बिना लाइसेंस के लगभग दो साल तक प्रैक्टिस करने का आरोप है।

न्यायमूर्ति शिर्सी वी ने राज्य सरकार और महिला की ओर से पेश की गई लंबी दलीलें सुनने के बाद याचिका पर निर्णय सुरक्षित रख लिया। राज्य सरकार ने आरोपी को किसी भी तरह की राहत देने का विरोध किया है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील रॉय चाको ने अदालत में कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अब कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उस पर लगे आरोप से संबंधित सभी दस्तावेज बार एसोसिएशन के पास उपलब्ध हैं।

इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अदालत ने हाल में अलप्पुझा बार एसोसिएशन के एक सदस्य को अनुमति दी थी। आरोपी महिला इस बार एसोसिएशन की सदस्य थी और उसे पुस्तकालाध्यक्ष भी चुना गया था।

हस्तक्षेप करने वाले व्यक्ति ने सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी था ताकि यह पता चल सके कि उसे फर्जी दस्तावेज और प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त हुए जिसके आधार पर वह खुद को योग्य वकील के रूप में पेश करने में कामयाब हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान