लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन-फिजिकल सुनवाई पर फैसला एक सप्ताह के अंदर :बंबई उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:17 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर मामलों की सुनवाई के लिए हाईब्रिड सिस्टम (ऑनलाइन एवं अदालत कक्ष में शारीरिक उपस्थिति) का उपयोग करने पर फैसला एक सप्ताह के अंदर लिया जाएगा।

इस महीने की शुरूआत में उच्च न्यायालय की नागपुर और औरंगाबाद पीठ ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते मामलों की सुनवाई फिर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए करना शुरू कर दिया।

हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय अदालत कक्ष में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थिति के साथ मामलों की सुनवाई कर रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम ननकानी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा दायर की गई याचिका का जिक्र करते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ से कहा कि यदि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई का विकल्प उपलब्ध होगा तो सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश होंगे।

इस पर मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कहा कि अदालत ने सुनवाई की हाईब्रिड प्रणाली अपनाने के लिए सुझाव प्राप्त किया है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति की एक आंतरिक बैठक इस हफ्ते होगी और विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर कोई फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’