लाइव न्यूज़ :

हाथरस पीड़िता बताकर एक व्यक्ति की मृत पत्नी की तस्वीर किया वायरल, पति की शिकायत पर कोर्ट ने दिए ये आदेश

By भाषा | Updated: October 16, 2020 11:01 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सरकार को जल्द से जल्द इस संबंध में फेसबुक, गूगल और ट्विटर को निर्देश जारी करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने व्यक्ति को भी अपनी शिकायत के संबंध में जरूरी दस्तावेज मंत्रालय को सौंपने के निर्देश दिए।हाथरस पीड़िता के नाम पर फेक फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया जाने लगा था।इस मामले में मृतिका के पति ने कोर्ट में शिकायत की जिसके बाद मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिए हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निर्देश दिया कि वह उस व्यक्ति की शिकायत को देखे जिसमें दावा किया गया है कि उसकी मृत पत्नी की तस्वीर को हाथरस दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने कहा कि अगर व्यक्ति की शिकायत सही पाई जाती है तो सरकार को यथाशीघ्र इस संबंध में फेसबुक, गूगल और ट्विटर को निर्देश जारी करना चाहिए। अदालत ने 13 अक्टूबर को पारित आदेश में कहा, ‘‘जो तथ्य पेश किया गया, उसके आधार पर प्रतिवादी संख्या-1 (इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) को निर्देश दिया जाता है कि वह याचिकाकर्ता (व्यक्ति) की शिकायत पर गौर करे और अगर याचिकाकर्ता की शिकायत सही पाई जाती है तो त्वरित कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि किसी भी सूरत में इस आदेश की प्रति मिलने के तीन दिन के भीतर प्रतिवादी संख्या दो से चार (फेसबुक, ट्विटर और गूगल) को इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी करके कार्रवाई करे।’’ अदालत ने व्यक्ति को भी अपनी शिकायत के संबंध में जरूरी दस्तावेज मंत्रालय को सौंपने के निर्देश दिए।  

बता दें कि हाथरस पीड़िता के नाम पर फेक फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया जाने लगा। जिस लड़की की फोटो वायरल हो रही थी, दरअसल उसका नाम मनीषा यादव है जिसकी मौत चंडीगढ़ के एक अस्पताल में 22 जुलाई 2018 को इलाज के दौरान हो गई थी।

मनीषा मूलत: उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थी और उसके भाई अजय यादव के मुताबिक यह फोटो भी उसके गांव की ही है। अजय ने हमें बताया कि मनीषा की शादी चंडीगढ़ में हुई थी और चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही की वजह से उसकी जान गई थी।

 उनके परिवार के लोग अस्पताल के खिलाफ मुकदमा लिखवाना चाहते थे लेकिन पुलिस एफआईआर लिखने में आनाकानी कर रही थी। तभी अजय और उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर इस फोटो के जरिये ‘जस्टिस फॉर मनीषा’ का कैम्पेन चलाया था। अब इस मामले में मनीषा के परिवार ने कोर्ट में फेक फोटो सर्कुलेट किए जाने को लेकर शिकायत की जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लेने का आदेश सरकार को दिया है। 

टॅग्स :हाथरस केसहाथरसगैंगरेपसोशल मीडियादिल्ली हाईकोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’