लाइव न्यूज़ :

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 18 हुई

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:14 IST

Open in App

कोट्टयम/इडुक्की, 17 अक्टूबर केरल के दो जिलों में भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 18 हो गयी।

राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने कहा कि बचावकर्मियों ने शनिवार को इडुक्की और कोट्टयम जिलों के विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के मलबे से 15 शव बरामद किए हैं।

राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बचाव कर्मियों ने अब तक 15 शव बरामद किए हैं। इसमें कोट्टयम के कूट्टिकल से मिले 12 शव, पीरुमेदु से एक शव और कल इडुक्की जिले के कंजर से मिले दो शव शामिल हैं।’’

इडुक्की की जिलाधिकारी शीबा जॉर्ज ने कहा कि पहाड़ी इलाके इडुक्की जिले के कोक्कायार से आज तीन शव बरामद किए गए, इस इलाके में कल विनाशकारी भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है।’’

अधिकारियों ने बताया कि सघन बचाव अभियान के बाद मलबे से तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा कि आठ, सात और चार साल की उम्र के ये बच्चे एक-दूसरे को पकड़े हुए थे।

केरल में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों में समय पर बचाव अभियान शुरू करने में विफल रही है। उन्होंने कोक्कायार और कूट्टिकल का दौरा किया था।

कोट्टयम जिले के कुट्टिकल में 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 75 वर्षीय मां, 35 वर्षीय पत्नी और 14, 12 और 10 वर्ष की तीन बच्चियों सहित परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। परिवार का मकान भूस्खलन में बह गया था।

तीन लोगों के शव कल बरामद किए गए थे और शेष शव आज बचावकर्मियों ने खोजे। इस बीच राज्य में कहर बरपाने ​​के एक दिन बाद भारी बारिश थम गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणपूर्वी अरब सागर तथा उससे लगते केरल पर कल बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है।

विभाग ने कहा,‘‘ इसके प्रभाव से केरल और माहे में 17 अक्टूबर को दूर दराज के इलाके में भारी बारिश के आसार हैं और इसके बाद ये कम हो जाएगी।’’

बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करने के लिए कोक्कायार रवाना होने से पहले राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर बचाव कार्य चल रहा है, राज्य में बारिश कम हो गयी है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कोट्टयम पहुंचे सेना के एक दल ने मलबे में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया, ‘‘स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं। अभी भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। पैंगोड सैन्य स्टेशन की मद्रास रेजीमेंट ने कूट्टीकल से चार किलोमीटर दूर कवाली गांव में बचाव अभियान शुरू किया।’’

कोच्चि में नौसेना का एक हेलीकॉप्टर राहत सामग्री के साथ पहले ही बारिश से प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान भर चुका है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने रविवार को लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों ने निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों ने सुबह पथनमथित्ता जिले में जलभराव वाले इलाकों में फंसे करीब 80 लोगों को बचाया। मौसम अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले के पीरमेड में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 24 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है