लाइव न्यूज़ :

मुंबई: धारावी स्लम में कोरोना वायरस से चौथी मौत, कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 28 हुई

By निखिल वर्मा | Updated: April 11, 2020 14:47 IST

मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का पहला मरीज 1 अप्रैल को मिला था, अब तक धारावी स्लम में 28 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैभारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, राज्य में कोविड-19 के ज्यादातर केस मुंबई में मिले हैं

मुंबई के धारावी स्लम में कोरोना वायरस से चौथी मौत की खबर है। शुक्रवार को यहां 11 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे संक्रमितों की संख्या 28 पहुंच गई है। नये मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आए दो लोग शामिल हैं। 

धारावी एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है जिसमें एक छोटे से इलाके में 15 लाख लोग रहते हैं और मुंबई के सबसे घने बसे इलाकों में एक है। धारावी की झोपड़पट्टी 613 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसमें कई लघु श्रेणी के उद्योग, चमड़े का सामान, मिट्टी के बर्तन और कपड़ा फैक्ट्रियां हैं। यहां पर लाखों लोग छोटे-छोटे मकानों में रहते हैं और यह शहर का सबसे घना बसा क्षेत्र है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले शनिवार को बढ़ कर 1,666 पर पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि नए मामलों में 72 मामले मुंबई से हैं। इनके अलावा मालेगांव में पांच, ठाणे में चार,पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो,कल्याण-डोंबीवली,वसई-विरार,पुणे,अहमदनगर, नासिक शहर, नासिक ग्रामीण और पालघर में संक्रमण के एक-एक मामले हैं।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी