लाइव न्यूज़ :

पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त होने, देरी से इलाज के कारण गुजरात में बढ़ रही है मृत्युदर: अधिकारी

By भाषा | Updated: June 8, 2020 05:04 IST

गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। इसके अलावा 30 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,249 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में मृत्युदर और भी अधिक 7.2 प्रतिशत है। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मृत्युदर देश में सर्वाधिक है।

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों के पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने और चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने में देरी अहमदाबाद और राज्य के शेष हिस्से में अधिक मृत्युदर के लिए जिम्मेदार है। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मृत्युदर देश में सर्वाधिक है।

राज्य में मृत्युदर 6.22 प्रतिशत है और अहमदाबाद में यह दर और भी अधिक 7.2 प्रतिशत है। गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। इसके अलावा 30 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,249 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 20,097 हो गई है। राज्य प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में संक्रमित मरीजों में से 84 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं।’’

रवि ने बताया कि उन मरीजों के मरने की दर अधिक है जिनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर है। रवि ने कहा, ‘‘इन समूहों में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। इन समूहों के अलावा उन मरीजों को भी अधिक खतरा है जो पहले से बीमार हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसका एक अन्य कारण मरीजों का चिकित्सकीय उपचार के लिए देरी से पहुंचना है। देश में कोरोना वायरस मरीजों की मृत्युदर 2.8 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos