लाइव न्यूज़ :

जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:51 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 30 जनवरी जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद शनिवार को परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया है कि जेल में पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद कानपुर नगर जिला निवासी राहुल (26) की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गयी थी। जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि राहुल के पिता रामसेवक पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। बेटे की मौत की सूचना पर पूरा परिवार शनिवार को अस्पताल आया और जेल में पीट-पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया।

सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, राहुल के पिता रामसेवक ने आरोप लगाया कि जेल में पिटाई के कारण शुक्रवार दोपहर को ही उनके बेटे की मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें इसकी सूचना शाम को दी गयी और दिल के दौरे को मौत की वजह बताया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के शव पर पिटाई से होने वाले जख्म के निशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?