गंगा तट पर शव बरामद : पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: September 14, 2021 05:49 PM2021-09-14T17:49:05+5:302021-09-14T17:49:05+5:30

Dead body found on the banks of Ganga: Police performed last rites | गंगा तट पर शव बरामद : पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

गंगा तट पर शव बरामद : पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

लखनऊ, 14 सितंबर बलिया जिले में बिहार सीमा से सटे नरही क्षेत्र में गंगा तट पर मंगलवार को दो लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरयां स्थित गंगा तट पर ये शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो में गंगा तट पर एक शव को कुत्ते नोंचते दिख रहे हैं और यह वीडियो इसी घटना से जुड़ा बताया जाता है।

नरही थाना के प्रभारी राज कुमार सिंह ने दो शव मिलने की पुष्टि की है। हालांकि गांव वाले तीन शव देखने का दावा कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उन्होंने शव बिहार की ओर से बलिया की तरफ आने की सम्भावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body found on the banks of Ganga: Police performed last rites

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे