लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन के सुगम परिवहन, आपूर्ति के लिए डीडीएमए ने बनाए नोडल अधिकारी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने टैंकरों के सुगम आवागमन और शहर के अस्पतालों तक ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नौकरशाहों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया। इसने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह उत्पादन स्थलों से यहां विभिन्न स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों तक सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराए।

यह कदम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस आरोप के बाद आया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पुलिस राष्ट्रीय राजधानी आने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति को अवरुद्ध कर रही है।

सिसोदिया ने केंद्र से आग्रह किया कि वह ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करे चाहे इसके लिए अर्धसैनिक बलों की मदद लेनी पड़े।

डीडीएमए ने एक आदेश में कहा कि दिल्ली पुलिस विभिन्न जांच चौकियों के माध्यम से सभी ऑक्सीजन टैंकरों के प्रवेश और निकास का रिकॉर्ड रखेगी जिससे कि उनके आवगमन पर नजर रखी जा सके।

प्राधिकरण ने शहर के अस्पतालों से मिलने वाली शिकायतों का 30 मिनट के भीतर समाधान करने के लिए 24 घंटे काम करनेवाला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस सभी ऑक्सीजन टैंकरों के प्रवेश और निकास का रिकॉर्ड तत्काल नियंत्रण कक्ष के साथ साझा करेगी।

इसमें कहा गया कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश दिल्ली की सीमाओं तक टैंकरों का सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और आपूर्तिकर्ताओं, राज्यों तथा केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को देखेंगे।

आदेश में कहा गया कि आईएएस अधिकारी विजय बिधूड़ी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति से संबंधित कार्य देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos