लाइव न्यूज़ :

कोरोना के इलाज के लिए भारत में 'विराफिन' दवा के इस्तेमाल को DCGI की मंजूरी, जानें कब से होगी उपलब्ध

By हरीश गुप्ता | Updated: April 24, 2021 07:41 IST

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन स्थिति में कोरोना के इलाज के लिए 'विराफिन' दवा का मंजूरी दे दी है। ये एंटी-वायरल दवा है। इसे गुजरात स्थित जायडस कैडिला कंपनी बनाती है।

Open in App
ठळक मुद्देजायडस कैडिला कंपनी की दवा विराफिन को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की मंजूरीजायडस कैडिला के दावे के अनुसार परीक्षण के दौरान इसके इस्तेमाल से कई लोगों में कोरोना रिपोर्ट केवल 7 दिन में निगेटिव आ गई थीमध्यम संक्रमण वाले मरीजों के लिए दवा ज्यादा कारगर, लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत भी कम पड़ी

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को एक और कामयाबी मिली जब गुजरात स्थित जायडस कैडिला कंपनी की दवा विराफिन को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की इजाजत दे दी गई है।

सिंगल डोज की यह दवा अगले माह यानी मई बाजार में उपलब्ध होगी। कोरोना के माध्यम (मॉडरेट) लक्षण वाले मरीजों के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने विराफिन को यह स्वीकृति दी है।

कोरोना की रिपोर्ट 7 दिन में निगेटिव होने का दावा

जायडस कैडिला ने दावा किया है कि मध्यम संक्रमण वाले जिन मरीजों को इस एंटी वायरल का डोज दिया गया था, उनमें से 91.15 प्रतिशत लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट केवल 7 दिन में निगेटिव आ गई थी। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत भी तुलनात्मक रूप से कम ही पड़ी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी की फिलहाल उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 10 करोड़ डोज की है, जिसे 24 करोड़ प्रतिवर्ष तक बढ़ाने की पुरजोर कोशिश जारी है। 

माना जा रहा है कि विराफिन की कीमत इस वक्त बाजार में मौजूद कोरोना की वैक्सीन जितनी होगी। इसके भंडारण के लिए देश परिस्थितियां माकूल हैं। भारत के लिए विराफिन का आगमन खुशखबरी है क्योंकि देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख प्रतिदिन के पार जा चुका है।

साथ ही मरने वालों की संख्या भी प्रतिदिन 2000 के ऊपर ही है। ऐसे में मध्यम संक्रमण वाली बड़ी आबादी को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।

कोरोना से निपटने के लिए इनका भी है इंतजार

देश में जबकि कविशील्ड (सीरम) और कोवैक्सीन (भारत बायोटेक) के 13.5 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं, स्पूतनिक वी के पांच करोड़ डोज का भारत बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

इस रूसी टीके का उत्पादन डॉ. रेड्डीज लैब करने जा रही है। सीरम भी प्रतिमाह 6.5 करोड़ वैक्सीन उत्पादन की क्षमता को 10 करोड़ तक और भारत बायोटेक भी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने जा रही है।

दूसरी ओर हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई (बीई) भी देश में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन के ट्रायल्स में तेजी लाने वाली है। विकेशी वैक्सीन के लिए तय नए मापदंड के तहत कंपनी सात दिन का ब्रिजिंग ट्रायल लेने की तैयारी में है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष