लाइव न्यूज़ :

बेटी ने प्रेमी की मदद से की पिता की हत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:28 IST

Open in App

कौशाम्बी (उप्र), तीन जनवरी कौशाम्बी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति हत्या के मामले में उसकी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने गत 28/29 दिसम्बर की रात को सराय अकिल क्षेत्र स्थित सिहोरवा गांव में तबरेज अहमद (52) की घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने अहमद की बेटी सोमैया (18) और उसके प्रेमी रेहान (19) को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

सिंह ने बताया कि सोमैया और रेहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। तबरेज को सोमैया के इस रिश्ते के बारे में पता लग गया था, जिससे नाराज होकर उसने बेटी का विद्यालय जाना बंद करा दिया था। इसके बावजूद दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहते थे। इससे नाराज होकर तबरेज अक्सर अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे नाराज होकर सोमैया और रेहान ने घर में सो रहे तबरेज की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रेहान की खून से सनी जैकेट बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना