लाइव न्यूज़ :

बीजू जनता दल के सांसद की बहू ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:19 IST

Open in App

मध्य प्रदेश पुलिस ने ओडिशा के कटक से बीजू जनता दल (बीजद) सांसद भर्तृहरि महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनकी बहू की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। भोपाल में एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, महताब ने भुवनेश्वर में दावा किया कि उनकी बहू वर्ष 2016 में शादी के बाद केवल पांच-छह दिन ही उनके बेटे के साथ रही और भोपाल में प्राथमिकी दर्ज कराना बाद में उपजे किसी विचार का नतीजा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भोपाल के महादेव परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता साक्षी की शादी ओडिशा के बीजद सांसद के बेटे लोकरंजन (38) से दिसंबर 2016 में दिल्ली में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को महिला थाने में दर्ज की गई शिकायत में साक्षी ने कहा है कि उसके परिवार ने उसकी शादी पर काफी पैसा खर्च किया था और अब उसे दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद, उनकी पत्नी महाश्वेता और बेटे लोकरंजन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, सत्तारूढ़ बीजद के वरिष्ठ नेता महताब ने भुवनेश्वर में कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में अदालत या पुलिस का कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, '' मेरे और परिवार के खिलाफ किस तरह के आरोप लगाए गए हैं, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में जानकारी मिली।'' महताब ने कहा कि उनका बेटा और बहू शादी के बाद केवल पांच-छह दिन ही साथ रहे और 2018 में सुलह का प्रयास विफल होने के बाद अलग होने का मामला दायर किया गया है जोकि नयी दिल्ली के पटियाला हाउस अदालत में लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतचिट फंड घोटाले में फंसे पूर्व बीजद सांसद रबींद्र कुमार जेना भाजपा में शामिल, बालासोर के पूर्व बीजेपी विधायक जीवन प्रदीप दास का इस्तीफा

क्राइम अलर्टIndore: पुलिस से इतना डर की युवक ने की आत्महत्या, इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

भारतइसीलिए कहते हैं कि कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं...

क्राइम अलर्टRewa Accident: शादी का कार्ड बांट रहे परिवार को ऑडी कार ने कुचला, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष