डाटालीक मामला: 'गोलमोल जवाब' पर मोदी सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका-फेसबुक को फिर भेजा नोटिस

By भाषा | Published: April 25, 2018 08:43 PM2018-04-25T20:43:34+5:302018-04-25T20:43:34+5:30

फेसबुक ने कहा था कि जानकारियां लीक होने के इस मामले में भारत के 5.62 लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

Data leak case: Modi government sent notice to Cambridge Analytica -Facebook again on 'Golmol replies' | डाटालीक मामला: 'गोलमोल जवाब' पर मोदी सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका-फेसबुक को फिर भेजा नोटिस

डाटालीक मामला: 'गोलमोल जवाब' पर मोदी सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका-फेसबुक को फिर भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। सरकार ने फेसबुक से जुड़े लोगों की जानकारियां लीक होने के मामले में कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को आज दूसरी बार नोटिस जारी किया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका के पिछले जवाब को ‘गोलमोल’ मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है और दोनों कंपनियों को फिर नोटिस दिया है।

नोटिस में दोनों से कुछ अतिरिक्त सवाल पूछे गए हैं। अतिरिक्त सवालों का जवाब देने के लिए कंपनियों को 10 मई तक का समय दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के जवाब में अनियमितताएं पाई गई थी। 

कैंब्रिज एनालिटिका को भेजे हालिया नोटिस में कहा गया , ‘‘ यह साफ है कि गोलमोल रवैया अपनाते हुए बताने के बजाय छिपाने की कोशिशें की गयी हैं।’’ इसमें कहा गया , फेसुबक की दलीलों और सार्वजनिक माफी के बाद अब कैंब्रिज एनालिटिका जवाबदेह है। 

फेसबुक ने कहा था कि जानकारियां लीक होने के इस मामले में भारत के 5.62 लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि कैंब्रिज एनालिटिका का कहना है कि उसके पास भारतीय लोगों से संबंधित कोई फेसबुक जानकारी नहीं है। 

सरकार ने फेसबुक को सुरक्षा के लिए अपनी ओर से किए गए उन उपायों की सूची मुहैया कराने को कहा है जो भारतीय लोगों से जुड़ी सूचनाओं का किसी बाहरी पक्ष द्वारा चुनाव को प्रभावित करने समेत किसी अन्य उद्देश्य के लिए दुरुपयोग रोकने के लिए हैं। इस महीने की शुरुआत में दोनों कंपनियों ने पहले नोटिस का जवाब दिया था। इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त सवालों के साथ यह दूसरा नोटिस भेजा है। 

Web Title: Data leak case: Modi government sent notice to Cambridge Analytica -Facebook again on 'Golmol replies'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे