लाइव न्यूज़ :

भगवान हनुमान को मुसलमान बताने पर बीजेपी नेता पर बरसे दारुल उलूम, दिया ये बड़ा बयान 

By भाषा | Updated: December 21, 2018 19:01 IST

उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद बुक्कल नवाब ने कहा था, ‘‘हनुमान जी मुसलमान हैं साथ ही यह भी दलील दी कि मुसलमानों के नाम भी हनुमान के नाम से जुडे है जैसे रहमान, सुल्तान, जिशान, रिहान, इमरान आदि ।

Open in App

उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद बुक्कल नवाब ने गुरूवार को भगवान हनुमान पर की गई विवादित टिप्पणी की देवबंद के उलेमाओं ने निंदा की है ।

दारूल उलूम के आनलाइन फतवा प्रभारी मुफ्ती अरशह फारूकी ने कहा, ‘‘बिना किसी जानकारी के कोई बात नही कहनी चाहिये और किसी बात को कहने से पहले पढना और उसकी तहकीकात जरूरी होती है ।’’ 

मामले में देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा, ‘‘किसी भी इस्लामिक किताब में यह नही लिखा है कि हनुमान जी मुसलमान थे । जिस बात का कोई प्रमाण न हो उस बारे मे बुक्कल नबाव को बात नही करनी चाहिये ।’’ 

गोरा ने कहा, ‘‘ऐसे लोग शोहरत बटोरने के लिये बयानबाजी करते है । बुक्कल को हिन्दू व मुसलमान दोनों से अपने इस बयान के लिये माफी मांगनी चाहिये । वहीं सरकार को चाहिये कि ऐसे बेतुके बयान देने वालो पर अंकुश लगाये ।’’ 

गौरतलब है कि गुरूवार को नबाव ने कहा था, ‘‘हनुमान जी मुसलमान हैं साथ ही यह भी दलील दी कि मुसलमानों के नाम भी हनुमान के नाम से जुडे है जैसे रहमान, सुल्तान, जिशान, रिहान, इमरान आदि ।

इससे पहले उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी भगवान हनुमान के बारे में बयान देकर एक बहस को जन्म दिया था ।

टॅग्स :हनुमान जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील