लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में सोना लूटकांडः पुलिस को सफलता, डेढ़ किलो सोना सहित लाखों का नकद बरामद, समस्तीपुर से महिला सहित सात हिरासत में

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2021 19:20 IST

बिहार के दरभंगा में 9 दिसंबर को डकैतों ने 10 करोड़ का सोना लूटकर सनसनी फैला दी थी. ये वारदात नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की थी.

Open in App
ठळक मुद्देपांच करोड़ का सोना और करीब 3 से 4 करोड़ का कैश लूट लिया था.ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे.छापेमारी में लूट के सोना के साथ पुलिस ने हीरा भी बरामद किया.

पटनाः बिहार के दरभंगा में सोना लूट कांड में पुलिस ने यहां पर छापेमारी कर 1.5 किलो सोना बरामद किया है. इसके साथ ही लाखों रुपए नगद भी बरामद किया है.

वहीं, समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से दरभंगा पुलिस व पटना एसटीएफ की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर एक महिला समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है. एसपी विकास वर्मन ने बताया कि दरभंगा पुलिस और पटना एसआईटी को छापेमारी में सहयोग किया गया है. पुलिस की छापेमारी जारी है. बताया गया है कि छापेमारी में पुलिस ने हीरा भी बरामद किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस व एसटीएफ पटना की टीम ने समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से सुबह सबसे पहले शहर के बहादुरपुर मुहल्ले में विशनपुर जितवापुर निवासी अनिल कुमार के किराये के मकान में छापेमारी की, जहां तलाशी में पुलिस को पहले कुछ नहीं मिला. लेकिन गहन तलाशी के दौरान घर में रखे एक गमले को उठाया तो वह आवश्कता से अधिक भारी लगा. उसके बाद पुलिस ने उसे खंगाला तो उसमें छिपा कर रखा गया सोना निकला. इसके बाद पुलिस ने घर में मौजूद सात लोगों को हिरासत में ले लिया.

विशनपुर और उजियारपुर थाना के लोहागीर पंचायत में छापेमारी की

बताया जाता है कि छापेमार टीम ने बहादुरपुर के बाद मुफस्सिल थाना के विशनपुर और उजियारपुर थाना के लोहागीर पंचायत में छापेमारी की. लोहागीर में की गयी छापेमारी में लूट के सोना के साथ पुलिस ने हीरा भी बरामद किया. यहां से पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया.

इसके बाद पुलिस छापेमारी करने के लिए दलसिहसराय गई. इससे पहले बीते 31 दिसंबर को सोना लूटकांड के कथित आरोपी विकास कुमार झा के बताये ठिकानों के आधार पर पुलिस ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बेलसंडीतारा वार्ड एक में छापेमारी कर लूट का कुछ सोना बरामद किया था. 

राजनंदनी ज्वेलर्स स्टेशन रोड तेघरा लिखा पर्स से नकद 3500 रुपए बरामद किया था

इस मामले में पुलिस ने बेलसंडीतारा के हरिशंकर मिश्र उर्फ बबलू मिश्र और उसकी पत्नी पूजा मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की चार चेन, एक लॉकेट, 3 कानबाली, तीन झुमके, कई अंगूठी और राजनंदनी ज्वेलर्स स्टेशन रोड तेघरा लिखा पर्स से नकद 3500 रुपए बरामद किया था.

पुलिस के अनुसार दंपति ने शाहपुर पगड़ा के विकास कुमार झा से जेवर खरीदने की बात स्वीकार कर ली थी. यहां बता दें कि दरभंगा जिले में नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास से बीते 9 दिसम्बर 2020 को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाडे़ अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था. लूट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी. लूट के बाद दरभंगा की पुलिस ने दरभंगा जिला के बाहर के दस अपराधियों की सूची जारी की थी, जिसमें दो शातिर समस्तीपुर जिले के भी थे. घटना के तार वैशाली लूट कांड से भी जु्डे़ बताये जा रहे हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो