लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर : सरकारी कार्यलय में ऊंची जाति के व्यक्ति के कदमों में गिरा दिखा दलित कर्मचारी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 8, 2021 10:16 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी कर्मचारी को एक ऊंची जाति के व्यक्ति के पैरों पर गिरा हुआ दिखाया जा रहा है । जमान के कागजात से संबंधित मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था ।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारी ने ऊंची जाति के व्यक्ति से मांगी माफीमामूली कागजी विवाद के बाद हुई बहस जातिसूचक शब्दों का किया गया इस्तेमाल

कोयंबटूर : कोयंबटूर के एक सरकारी कार्यलय में एक दलित कर्मचारी के एक ऊंची जाति के व्यक्ति के पैरों में गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में जांच का आदेश दिया गया है । 

जातिगत भेदभाव का यह कथित मामला शुक्रवार को कोयंबटूर गांव के अन्नूर तालुक के ओट्टारपालयम गांव में एक ग्राम प्रशासन कार्यलय में हुआ । यह घटना तब हुई, जब गोपालस्वामी जमीन के दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए कार्यलय पहुंचे । 

जमीन के कागजात को लेकर शुरू हुई अनबन

रिपोर्टस के मुताबिक , जमीन के कागजात से संबंधित मामले में गोपालस्वामी की ग्राम प्रशासनिक अधिकारी कलाई सेल्वी और सहायक अधिकारी मुथुसामी के साथ बहस हो गई । मुथुसामी ने गोपालस्वामी को अपमानजनक तरीके से बात करने को लेकर मना किया । इस बीच मुथुसामी ने गोपालसामी को खींच लिया , जिसके बाद मामला और बढ़ गया । इसके बाद गोपालसामी ने कथित तौर पर मुथुसामी के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया । 

गोपालसामी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया 

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि गोपालसामी बाद में मुथुसामी को माफ करतेहुए दिखाई देते हैं क्योंकि मुथुसामी माफी मांगने के लिए उसके पैरों पर गिर जाता है जबकि लोग उसे उठाने की कोशिश करते हैं । वीडियो में गोपालसामी यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ''ठीक है मुथु ! कृप्या उठो मेरी ओर से भी गलती थी । " हालांकि मुथुसामी ने उसके पैरों से उठने को इनकार कर दिया जबकि वीओ कार्यलय के अन्य स्टाफ उसे उठाने में लगे थे । 

घटना का संज्ञान लेते हुए कोयंबटूर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए । कोयंबटूर जिले की पुलिस ने भी वीओ कार्यलय में, जो हुआ उस बारे में जांच शुरू कर दी है । कोयंबटूर कलेक्टर द्वारा एसपी को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है ।  

टॅग्स :कोयंबटूरदलित विरोधतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos