लाइव न्यूज़ :

पंजाब में किसानों पर लाठी चार्ज के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर दलाल ने सवाल उठाया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:55 IST

Open in App

पंजाब में किसानों के एक समूह पर पुलिस लाठी जार्च के मामले में कांग्रेस की ‘चुप्पी’ पर हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी किसानों का इस्तेमाल केवल अपना हित साधने के लिये करती है। पंजाब के मोगा में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस के लाठी चार्ज और पानी की बौछार किये जाने के एक दिन बाद दलाल ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘‘पंजाब में जब पुलिस किसानों पर लाठी चार्ज करती है तो कांग्रेस नेता इस पर चुप्पी साध लेते हैं । यहां तक कि राहुल गांधी ने भी इस मामले की अनदेखी की और ट्विटर पर कोई टिप्पणी नहीं की । यहां तक कि हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने भी एक शब्द नहीं बोला है जो हमेशा किसानों के लिये संघर्ष की बात करते रहते हैं । भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को किसानों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है और वे उनका इस्तेमाला अपना हित साधने के लिये करते हैं । दलाल ने किसानों के कल्याण के लिये भाजपा की सरकार की ओर से उठाये गये कदमों को गिनाया। पंजाब के मोगा जिले में शिरोमणि अकाली दल के एक समारोह स्थल के अंदर जाने का प्रयास कर रहे किसानों के एक समूह पर पंजाब पुलिस ने लाठी चार्ज किया और पानी की बौछारें की । इस दौरान शिअद प्रमुख सुखबीर बादल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । पुलिस ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट की, बैरिकेडों को तोड़ दिया और पुलिस पर पथराव किया । घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को चोट आयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप