लाइव न्यूज़ :

दादरी में फैली दहशत, एक ही समुदाय पर फायरिंग की पांच वारदातें आईं सामने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2018 06:01 IST

दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के दादरी में इन दिनों दहशत का रूप देखने को मिल रहा है। एनडीटी की खबर के मुताबिक यहां रात के अंधेरे में कुछ लोग बाइक से आते हैं एक समुदाय(मुस्लिम) के लोगों पर लगातार लोगी चला रहे हैं।

Open in App

दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के दादरी में इन दिनों दहशत का रूप देखने को मिल रहा है। एनडीटी की खबर के मुताबिक यहां रात के अंधेरे में कुछ लोग बाइक से आते हैं एक समुदाय(मुस्लिम) के लोगों पर लगातार लोगी चला रहे हैं। इस तरह की घटनाएं पिछले एक महीने के अंदर पांच बार हुई हैं जिनमें पांच लोग घायल हुए हैं। यहां तक की एक की तो जान पर तक बन गई। 

ऐसे में इलाके में हर किसी के मन में एक सवाल है कि आखिर ऐसा कौन कर रहा है और क्यों? दादरी में रहने वाले फ़ैयाज़ अहमद का इस मामले पर कहना है कि पिछले महीने वह 10 जुलाई को रात करीब 10:30 बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी दादरी मेन रोड पर बाइक पर आए 2 लोगों ने पीछे से आकर उनकी कमर के पीछे गोली मार दी। 

जिसके बाद एम्स में उनका इलाज चला था। उनका कहना है कि उस समय उनके पास पैसे भी थे जिनको नहीं लूटा गया। हांलाकि उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और ये सब दो समुदायों के बीच माहौल बिगाड़ने के कारण कोई कर रहा है। वहीं, एक फैजान नाम के लड़के का कहना है कि जब वह पिता के साथ रात को घर आ रहा था तो करीब 9 बजकर 40 मिनट पर बाइक पर सवार 2 लोग पीछे से आए और उसकी कमर के पीछे गोली मार दी। ऐसे में अब एक बच्चे से किसी की क्या दुश्मनी होगी।

हांलाकि बच्चे की जान तो बच गई लेकिन सवाल वहीं हैं। इस तरह की 5 घटनाएं होने के बाद अब स्थिति ये है कि लोग घरों से बाहर जाने में डर रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता नवीन भाटी का कहना है कि दादरी में हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के लोग रहते हैं।

ऐसे में कोई जानकर ऐसा करके दो समुदायों को लड़वाने की कोशिश कर रहा है। ये कोई सिरफिरा इंसान नहीं करता अगर वो करता तो किसी एक समुदाय के लोगों को ही गोली नहीं मारता, सबको मारता। वहीं, पुलिस का अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं आया है।

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब