लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और मंत्री की चेतावनी के बाद डाबर ने वापस लिया विज्ञापन, जानिए पूरी वजह

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 15:22 IST

एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए डाबर ने कहा कि फेम का करवा चौथ अभियान सोशल मीडिया हैंडल से वापस ले लिया गया है और हम अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देडाबर ने समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए दिखाया था.सोशल मीडिया पर करना पड़ा था आलोचनाओं का सामना.मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी.

नई दिल्ली: शादी में प्रगतिशील नजरिए को दिखाने वाले करवा चौथ विज्ञापन को डाबर कंपनी ने मंगलवार को वापस ले लिया. डाबर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के साथ ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई थी.

एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए डाबर ने कहा कि फेम का करवा चौथ अभियान सोशल मीडिया हैंडल से वापस ले लिया गया है और हम अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं.

डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन में एक समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए और एक-दूसरे को छलनी से देखते हुए दिखाया गया था.

बता दें कि, सितंबर, 2018 में शीर्ष अदालत ने समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध के दायरे से मुक्त कर दिया था, लेकिन हिंदू विवाह कानून के प्रावधानों के तहत समलैंगिक विवाह को अभी भी अनुमति नहीं दी जा रही है.

वैसे तो सोशल मीडिया डाबर के इस विज्ञापन में प्रगतिशील और समानता के नजरिए को दिखाने की लोगों ने खूब तारीफ की लेकिन उसके साथ ही धर्म और संस्कृति की बात करते हुए लोग आलोचना करने लगे.

सोमवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मैं इसे बहुत गंभीर विषय मानता हूं. हिंदू धर्म के धार्मिक त्योहारों को लेकर ही इस तरह की क्लीपिंग, विज्ञापन क्यों जारी किए जाते हैं? आज वो इन लेस्बियन को करवा चौथ का व्रत तोड़ते हुए, छलनी में देखते हुए बता रहे हैं. कल को दो लड़कों को ही फेरे लेते हुए दिखा देंगे, शादी करते दिखा देगें. ये आपत्तिजनक है. अभी मैंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इसका परीक्षण कराएं और उस कंपनी को इसे हटाने को कहें अन्यथा हम वैधानिक कार्रवाई करेंगे.

कुछ दिन पहले ही दिवाली को जश्न-ए-रिवाज कहने पर फैबइंडिया को भी अपना विज्ञापन वापस लेना पड़ा था. पिछले साल ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क और इस साल कपड़ों के ब्रांड मान्यवर को भी भारी आलोचनाओं के बाद अपने विज्ञापन वापस लेने पड़े थे.

टॅग्स :Dabur IndiaIndiaNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना