लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry Death: महाराष्ट्र पुलिस करेगी साइरस मिस्त्री कार हादसे की जांच, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दिया आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2022 22:19 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फड़वीस ने साइरस मिस्त्री कार हादसे के संबंध में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेश से बात की और उन्हें साइरस की कार दुर्घटना मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइरस मिस्त्री कार हादसे की जांच महाराष्ट्र पुलिस करेगी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दिया आदेशरविवार दोपहर मुंबई से सटे पालघर के पास साइरस मिस्त्री की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी मिस्त्री की मौत पर उद्योगजगत के अलावा पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को उद्योगपति साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए महाराष्ट्र पुलिस को आदेश दिया कि वो मिस्त्री के कार हादसे की विस्तृत जांच करें और दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाएं।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा कि वह मुंबई से सटे पालघर के पास हुई साइरस मिस्त्री के कार एक्सिडेंट और दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। डिप्टी सीएम फड़वीस ने इस मामले में महाराष्ट्र के डीजीपी से बात की और उन्हें साइरस की कार दुर्घटना मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया।"

टाटा संस के पूर्व प्रमुख रहे और देश के बड़े औद्योगिक घराने शापूरजी पल्लोनजी समूह से संबंध रखने वाले साइरस मिस्त्री की मौत को उद्योग जगत के लिए बहुत भारी नुकसान बताते हुए देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।"

मालूम हो कि साइरस मिस्त्री की रविवार दोपहर में महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कार हादसे में उस वक्त मौत हो गई, जब वो अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। साइरस की तेज रफ्तार मर्सिडिज कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में मिस्त्री समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मामले में पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि साइरस की कार सूर्या नदी पर बने एक पुल हादसे की शिकार हुई।

साइरस मिस्त्री की मौत से न केवल भारतीय उद्योग जगत बल्कि हर क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सायरस मिस्त्रीदेवेंद्र फड़नवीसMaharashtra Policeनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है