लाइव न्यूज़ :

मंडराया 'चक्रवाती तूफान' का खतरा: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 24 घंटे में गुजरात हो सकती भारी बारिश

By भाषा | Updated: September 22, 2019 17:46 IST

विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम से ओमान तट की ओर बढ़ सकता है। विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

Open in App

पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गुजरात में वेरावल से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इसके एक गहरे दबाव के क्षेत्र में बनने की संभावना है और इसके बाद 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम से ओमान तट की ओर बढ़ सकता है। विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और अगले 24 घंटे के दौरान तटीय जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 48 घंटे के दौरान पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर न जायें क्योंकि समुद्र में 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटे से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से स्थिति काफी विकट हो सकती है ।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos