चक्रवात यास: रेलवे ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 680 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की

By भाषा | Published: May 25, 2021 08:17 PM2021-05-25T20:17:07+5:302021-05-25T20:17:07+5:30

Cyclone Yas: Railways transported 680 tonnes of oxygen from Odisha, West Bengal and Jharkhand | चक्रवात यास: रेलवे ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 680 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की

चक्रवात यास: रेलवे ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 680 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय रेलवे ने यास चक्रवात के आगमन से पहले बीते 12 घंटे के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 680 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की है। रेलवे ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यास चक्रवात जल्द ही इस क्षेत्र में दस्तक देने वाला है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवात बुधवार तड़के ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा बंदरगाह के निकट दस्तक दे सकता है।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ''ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने चक्रवात के तेज होने से पहले बीते 12 घंटे के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से 680 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की है।''

गौरतलब है कि देश के प्रमुख तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र इसी क्षेत्र में स्थित हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान अन्य राज्यों के अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone Yas: Railways transported 680 tonnes of oxygen from Odisha, West Bengal and Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे