लाइव न्यूज़ :

Cyclone Vayu LIVE updates: सीएम रूपाणी ने कहा-‘वायु’ से अब और अधिक खतरा नहीं, अपने-अपने घरों को लौट सकते हैं लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 14:14 IST

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशासन अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रहेगा। तटवर्ती जिलों सौराष्ट्र और कच्छ के स्कूल एहतियात के तौर पर शुक्रवार को बंद रहेंगे।

चक्रवात 'वायु' ने ओमान का रुख करने से पहले भले ही गुजरात के अछूता छोड़ दिया है लेकिन राज्य के तटवर्ती इलाकों में अभी भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने यहां बताया कि हालांकि 'तूफान का केन्द्र' यहां से दूर चला गया है, लेकिन चक्रवात के बाहरी दायरे का तटवर्ती क्षेत्रों पर प्रभाव अभी भी होगा। राज्य प्रशासन तटवर्ती क्षेत्रों के निचले इलाकों में रहने वाले करीब तीन लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर ले जा चुका है।

14 Jun, 19 02:14 PM

अपने-अपने घरों को लौट सकते हैं लोग: रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं है क्योंकि इसने पश्चिम दिशा की ओर रूख कर लिया है। गांधीनगर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रूपाणी ने प्रशासन को सुरक्षित जगह पर भेजे गये करीब 2.75 लाख लोगों को उनके अपने-अपने घर वापस भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात अब पूरी तरह सुरक्षित है। चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से अब कोई खतरा नहीं है क्योंकि तूफान अब अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ गया है।’’

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘तटीय इलाकों से करीब 2.75 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया था जो अब अपने-अपने घरों को लौट के लिये स्वतंत्र हैं।’’ उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले तीन दिनों तक शरणार्थियों के दैनिक खर्च के लिये तकरीबन 5.50 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करेगी। यहां के मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार तूफान ‘‘तट से धीरे-धीरे दूर जा रहा है’’ और फिलहाल यह पोरबंदर से करीब 150 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है।

रूपाणी ने कहा, ‘‘स्कूल और कॉलेज कल से अपने नियत समय पर शुरू हो जायेंगे। राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी के लिये तटीय जिलों में नियुक्त किये गये वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को भी वापस आने का निर्देश दे दिया गया है। उन इलाकों में आज से सड़कों पर बस सेवा शुरू हो गयी है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अगले 48 घंटे तक तटीय इलाकों में बने रहेंगे।

14 Jun, 19 10:44 AM

वायु के चलते 37 ट्रेनें और रद्द

 

14 Jun, 19 10:30 AM

चक्रवाती तूफान वायु ने डाला दक्षिण-पश्चिम मानसून पर असर, मुंबई में 7 दिन बाद पहुंचेगा Monsoon

 

14 Jun, 19 07:52 AM

क्यों नहीं टला खतरा

अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार का कहना है कि चक्रवात ने भले ही रास्ता बदल लिया हो लेकिन अभी भी खतरा है। उसका प्रभाव तटवर्ती क्षेत्रों में होगा। उन्होंने कहा कि चक्रवात सिर्फ उसके केन्द्र तक सीमित नहीं होता है। इसका दायरा करीब 900 किलोमीटर का है। अभी भी खतरा है और तेज हवाएं और भारी बारिश अभी भी तटवर्ती क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तूफान का प्रभाव महत्वपूर्ण है, वह जगह तक पहुंचा या नहीं, यह नहीं। राज्य सरकार अगले 48 घंटों तक सचेत रहेगी।

14 Jun, 19 07:51 AM

खतरा अभी टला नहीं

चक्रवात कुछ देर के लिए उत्तर-उत्तर/पश्चिम की ओर मुड़ेगा और फिर उत्तर/पश्चिम की ओर घुमते हुए सौराष्ट्र तटवर्ती क्षेत्र... गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर और देवभूमि द्वारिका को प्रभावित करेगा। उस वक्त हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है, गति अगले 12 घंटे में 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।'' गुजरात के मुख्य सचिव जे. एन. सिंह ने कहा, ''हालांकि 'वायु' मैदानी इलाके से दूर जा रहा है, लेकिन अभी भी तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। हम फिलहाल खतरा टलने की घोषणा नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार सुबह तक हमारी सारी तैयरियां ज्यों की त्यों रहेंगी। हम कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते।'' गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चक्रवात के कारण तटवर्ती क्षेत्र के दर्जन भर तालुकों में गुरुवार सुबह से अभी तक करीब एक ईंच बारिश हुई है। 

14 Jun, 19 07:50 AM

प्रशासन अलर्ट पर

प्रशासन अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रहेगा। तटवर्ती जिलों सौराष्ट्र और कच्छ के स्कूल एहतियात के तौर पर शुक्रवार को बंद रहेंगे। गुरुवार शाम हालात की समीक्षा करने के बाद रुपाणी ने कहा कि चक्रवात से अब कोई खतरा नहीं है लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों को लेकर प्रशासन अभी भी सचेत रहेगा।  मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात से अब कोई खतरा नहीं है क्योंकि वह तटवर्ती क्षेत्र को छुए बगैर ओमान की ओर मुड़ गया है।

टॅग्स :वायु चक्रवातगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज