चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार की आंधी

By भाषा | Published: May 17, 2021 05:24 PM2021-05-17T17:24:30+5:302021-05-17T17:24:30+5:30

Cyclone Toute: Typhoon of 114 km per hour in Mumbai | चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार की आंधी

चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार की आंधी

मुंबई, 17 मई अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार अपराह्न 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली।

स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिन भर में यह सबसे तेज आंधी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौसe विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की।

बयान के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम केन्द्र ने हवा की गति 111 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आंधी के कारण बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (समुद्री रास्ते) को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और लोगों से वैकल्पिक रास्ता चुनने को कहा गया था।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इसपर संज्ञान लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone Toute: Typhoon of 114 km per hour in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे