लाइव न्यूज़ :

Cyclonic Storm Tej: चक्रवात 'तेज' भीषण तूफान में बदला, IMD ने अलर्ट जारी किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 22, 2023 15:46 IST

आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ‘तेज’ भीषण चक्रवाती तूफान में बदलाचक्रवाती तूफान का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगासोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है

The Very Severe Cyclonic Storm Tej: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है।

भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसने एक बयान में कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है। 

अगले 24 घंटों के दौरान इसके और भी भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। 25 अक्टूबर की सुबह अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच तबाही मचाने की आशंका है। हालांकि IMD ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम अरब सागर से उठ रहे चक्रवाती तूफान का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

चक्रवाती तूफान का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ने की बात कही गई है लेकिन किसी भी खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार है।  जून में अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में कच्छ तथा सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भयंकर तबाही मचाई थी। अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ से ऐसा कोई खतरा गुजात को नहीं है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानभारतीय मौसम विज्ञान विभागगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos