लाइव न्यूज़ :

Cyclone Tauktae: गोवा के तट से टकराया 'तौकते' तूफान, कर्नाटक में 73 गांव प्रभावित, चार लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2021 11:46 IST

Cyclone Tauktae: 'तौकते' चक्रवाती तूफान का भीषण असर दिखने लगा है। कर्नाटक में 73 गांव इस तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 4 लोगों की अभी तक मौत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘तौकते’ चक्रवाती तूफान गोवा के तटीय इलाकों से रविवार सुबह टकरायाकर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश और जारी तेज हवाओं के बीच 4 लोगों की मौत तूफान के 18 मई की दोपहर पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है

‘तौकते’ चक्रवाती तूफान गोवा के तटीय इलाकों से टकराकर अब आगे बढ़ रहा है। तूफान का असर गोवा सहित कर्नाटक पर दिख रहा है। कर्नाटक में कम से कम 73 गांव इस तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और भारी बारिश के बीच चार लोगों की मौत की खबर है। वहीं, गोवा में ऐहतियात के तौर पर तमाम इंतजाम किए गए हैं। 

इस चक्रवाती तूफान के और जोर पकड़ने की आशंका के बीच गुजरात को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं मुंबई के पास से इसके गुजरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 'तौकते' तूफान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

तूफान मुंबई से कुछ दूरी से भी गुजरेगा, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं और बारिश देखी जा रही है। कोरोना महामारी से जंग के बीच देश इस साल पहली बार इस तरह के तूफान का सामना कर रहा है।

गुजरात में एनडीआरएफ की टीमें तैयार

चक्रवाती तूफान 'तौकते' को देखते हुए गुजरात में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। NDRF गांधीनगर के डिप्टी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया, '24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी जिसमें 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं।'

हालात को देखते हुए केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। गोवा में भी तमाम समुद्री किनारों पर बचावकर्मियों को तैनात किया गया है।

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘तौकते’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 

भारतीय वायुसेना ने भी बताया है उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं।

गोवा में कई जगह रोड पर गिरे पेड़, गाड़ियों और घरों को नुकसान

'तौकते' तूफान के गोवा पहुंचने के बाद असर देखा जा रहा है। गोवा में कई जगहों पर सडकों और घरों पर पेड़ गिरने की खबरें आई हैं। कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं। खासकर गाड़ियों को काफी नुकसान कई जगहों पर पहुंचा है।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनगोवाकर्नाटकमौसममौसम रिपोर्टगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील