लाइव न्यूज़ :

चक्रवात 'गज' ने ली अबतक 33 लोगों की जान, मुख्यमंत्री ने कहा- युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

By भाषा | Updated: November 17, 2018 20:28 IST

मुख्यमंत्री ने सलेम के पास वनवासी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा मवेशी और कई दूसरे जानवरों को भी इस दौरान भारी नुकसान हुआ है।

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को कहा कि राज्य में चक्रवात गज से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33 तक पहुंच गया है। इस दौरान बड़े पैमाने पर बर्बादी भी हुई है। प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे और एक लाख से ज्यादा पेड़ों के उखड़ने की खबर है। 

उन्होंने कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम रहा क्योंकि 82 हजार लोगों को पहले ही 471 राहत केंद्रों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। बहरहाल, चक्रवात से संबंधित घटनाओं में 20 पुरुषों, 11 महिलाओं और 2 बच्चों की मौत हो गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1,77,500 लोगों को 351 से ज्यादा शिविरों में रखा गया है जहां उन्हें सरकार द्वारा खाना और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने सलेम के पास वनवासी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा मवेशी और कई दूसरे जानवरों को भी इस दौरान भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी के अनुमान के मुताबिक 1,27,000 पेड़ उखड़े हैं। यह संख्या बढ़ने की आशंका है।’’ 

इसके साथ ही 30,000 बिजली के खंभे या तो टेढ़े हो गए हैं या गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि 105 विद्युत उपकेंद्र प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों में मरम्मत के काम के लिये 10,000 लोगों को भेजा गया है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान गजतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस