लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biporjoy: चक्रवात ‘बिपरजॉय का कहर, पिछले 10 सालों में कई घातक चक्रवातों ने प्रभावित किया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 21:02 IST

Cyclone Biporjoy: गुजरात के वडोदरा में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है।उच्च ज्वार की लहरें और तेज़ हवाएँ तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रही हैं। नारायण सरोवर पर पिछले 45 मिनट से तेज़ हवाएं चल रही है।

Cyclone Biporjoy: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। अमरेली में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से तेज़ बारिश हुई। अमरेली के डीएम अजय दहिया ने कहा कि गांव के लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया है। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस, आर्मी के जवान आदि गांव में मौजूद हैं।

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के गुजरात में कच्छ जिले में स्थित जखौ बंदरगाह के पास तट से टकराने के बीच प्राकृतिक आपदाओं के प्रति भारतीय तटीय समुदाय की संवेदनशीलता को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। भारत का कुल तटीय क्षेत्र 7516 किलोमीटर लंबा है।

भारत दुनिया के लगभग आठ प्रतिशत उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के प्रति संवेदनशील है। नौ तटीय राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 32 करोड़ लोग चक्रवातों के प्रभाव के प्रति संवेदनशील हैं। पूर्व तट पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल हैं जबकि पश्चिमी तट पर केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात हैं।

ज्यादातर चक्रवातों की उत्पत्ति बंगाल की खाड़ी में होती है और वे भारत के पूर्वी तट को प्रभावित करते हैं। लेकिन हाल के शोध में सामने आया है कि बीते कुछ दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की संख्या, अवधि और तीव्रता में खासी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हर साल पांच-छह उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनते हैं जिनमें से दो-तीन ही गंभीर हो सकते हैं।

पिछले 10 सालों में कई घातक चक्रवातों ने भारत के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कियाः

1) चक्रवात ताउते (2021): बेहद गंभीर चक्रवात ‘ताउते’ 17 मई 2021 को दक्षिणी गुजरात के तट से टकराया था और उस समय भारत कोविड-19 की दूसरी लहर की प्रचंडता से जूझ रहा था। अमेरिकी ‘ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर’ के मुताबिक, इसके तहत 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और यह कम से कम दो दशकों में भारत के पश्चिमी तट को प्रभावित करने वाला ‘सबसे ताकतवर उष्णकटिबंधीय चक्रवात’ था। चक्रवात के कारण 100 से अधिक लोगों की जान गई, जिनमें से अधिकांश लोगों की मौत गुजरात में हुई। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में विनाश हुआ।

2) चक्रवात अम्फान (2020): 1999 के ओडिशा के सुपर चक्रवात के बाद अम्फान बंगाल की खाड़ी में आया पहला सुपर चक्रवात था जो 20 मई 2020 को पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास टकराया था। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के मुताबिक, अम्फान उत्तर हिंद महासागर में रिकॉर्ड किया गया सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात था। भारत और बांग्लादेश में करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था और 129 लोगों की जान गई थी।

3) चक्रवात फेनी: यह तीन मई 2019 को ओडिशा में पुरी के पास 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत के पूर्वी तट से टकराया था। बेहद गंभीर चक्रवात की वजह से 64 लोगों की मौत हुई थी और घरों, बिजली के तारों, फसलों, संचार नेटवर्क तथा जल आपूर्ति प्रणाली समेत अन्य अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा था।

4) चक्रवात वरदा (2016): वरदा 12 दिसंबर 2016 को चेन्नई के नज़दीक तट से टकराया था। यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान था। इसके कारण तमिलनाडु में 18 लोगों की जान गई थी और चेन्नई तथा आसपास के इलाकों में अवसंचरना को नुकसान हुआ था, पेड़ गिर पड़े थे और बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।

5) चक्रवात हुदहुद (2014): यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से 12 अक्टूबर 2014 को टकराया था। चक्रवात की वजह से करीब 124 लोगों की मौत हुई थी और इमारतों, सड़कों और विद्युत ग्रिड समेत अवसंरचना को भारी क्षति पहुंची थी। भारी वर्षा, तेज हवाओं, तूफानी लहरों और बाढ़ के कारण विशाखापत्तनम और आस-पास के क्षेत्र काफी प्रभावित हुए थे।

6) चक्रवात फैलिन (2013): 12 अक्टूबर 2013 को फैलिन ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर के पास तट से लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। इसने राज्य के 18 जिलों के 171 ब्लॉक में लगभग 1.32 करोड़ लोग प्रभावित हुए है और 44 लोगों की मौत हुई। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’गुजरातमहाराष्ट्रबुलबुल तूफानचक्रवाती तूफानचक्रवात फोनीचक्रवात मोका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’