लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चा के बीच अगले सप्ताह होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक

By भाषा | Updated: August 22, 2020 05:55 IST

कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। पिछले दिनों कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें।

Open in App
ठळक मुद्देअगले सप्ताह पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और अगले एक-दो दिन में तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

नयी दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच अगले सप्ताह पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और अगले एक-दो दिन में तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक से पहले शनिवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक डिजिटल प्लेटफार्म ‘वेबएक्स’ के माध्यम होगी जिसमें यह प्रयास होगा कि इस नए मंच के बारे में नेता अच्छी तरह अवगत हो जाएं।

आगे के संवाद भी इसी के माध्यम से होंगे। इससे पहले कांग्रेस अपनी सारी बैठकें ‘जूम’ के माध्यम से कर रही थी, लेकिन इसके बारे में डाटा की निजता से जुड़ी चिंताएं सामने आने के बाद पार्टी ने इस प्लेटफार्म को बदलने का निर्णय लिया। सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस बीच, कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। पिछले दिनों कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना