लाइव न्यूज़ :

क्रशर व्यवसायी की मौत का मामला, फरार पुलिस अधीक्षक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:04 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहे भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित अधिकारी और महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरुण यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रयागराज परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने रविवार देर शाम 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "कबरई के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे महोबा के निलंबित पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।"

उन्होंने बताया कि "पाटीदार और यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।"

एडीजी ने बताया कि "इसी मामले में बर्खास्त किये गए कबरई थाने के पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला को 25 नवंबर (बुधवार) को महोबा पुलिस अजहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है।"

गौरतलब है कि त्रिपाठी ने आठ सितंबर को पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने और उनसे अपनी जान का खतरा बताते हुये एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था जिसके कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से वह घायल मिले थे, जिनकी कानपुर की रीजेंसी अस्पताल में 13 सितंबर को मौत हो गयी थी। इसके बाद उनके बड़े भाई ने पाटीदार एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर