लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित एक CRPF जवान की मौत, पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 19:33 IST

दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 55 वर्षीय जवान की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ जवान को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बटालियन में तैनात 15 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस महामारी की चपेट में आने से लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना वायरस से दिल्ली में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई है।

सीआरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान, जिनको पिछले सप्ताह  कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हो गया है।"

बता दें कि दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बटालियन के 24 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के 15 जवान 25 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि नौ कर्मी 23 अप्रैल को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे।

एक अधिकारी ने बताया था कि 31वीं बटालियन के कर्मियों की जांच तब कराई गई, जब बटालियन जाने वाला एक हेड कॉन्स्टेबल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। हेड कॉन्स्टेबल नर्सिंग कर्मी के तौर पर कार्यरत है और जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 162वीं बटालियन का हिस्सा है। वह छुट्टी पर नोएडा आया हुआ था। जवान से जांच के लिए 31वीं बटालियन जाने के लिए कहा गया था और वह 21 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 

भारत में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 30 हजार लोग

अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29974 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 7026 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 22010 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सीआरपीएफकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी