लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर विवादास्पद-राजनीतिक टिप्पणी न करें कर्मी- CRPF ने नई गाइडलाइन जारी कर दी सलाह, कहा-क्रोध, द्वेष या शराब के नशे में न करें कोई पोस्ट

By भाषा | Updated: January 20, 2023 11:13 IST

आपको बता दें कि दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि कर्मियों को क्रोध, द्वेष या शराब के नशे में कुछ भी लिखना या पोस्ट नहीं करना चाहिए और उनका पोस्ट भी ऑनलाइन किसी के साथ धौंस जमाने या भेदभाव करने वाला नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ ने अपने कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन में कहा गया है कि कर्मी सोशल मीडिया पर विवादास्पद-राजनीतिक टिप्पणी से बचें।यही नहीं गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि ऐसा न करने पर उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने कर्मियों के वास्ते सोशल मीडिया के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें उनसे विवादास्पद या राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि ये बातें बाद में उन्हें परेशान कर सकती हैं। 

दिल्ली में बल के मुख्यालय द्वारा पिछले सप्ताह दो पन्नों के निर्देश जारी किए गए थे, जब यह देखा गया था कि "बल के जवान अपनी व्यक्तिगत शिकायतों को दूर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे थे।’’ 

सीआरपीएफ ने अपने कर्मियों को क्या दिशानिर्देश दिए हैं

इस संदर्भ में जारी एक सर्कुलर प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि "साइबर माध्यम से डराने-धमकाने और उत्पीड़न" के खिलाफ कर्मियों को जागरूक करने और उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। 

दिशानिर्देश में कहा गया है, "ऐसा कुछ भी न करें जो आपके इंटरनेट सोशल नेटवर्किंग पर सरकार या आपकी खुद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए; सरकार की नीतियों पर प्रतिकूल टिप्पणी न करें या किसी सार्वजनिक मंच पर राजनीतिक/धार्मिक बयानबाजी न करें और विवादास्पद, संवेदनशील या राजनीतिक टिप्पणी न करें। यह आपको परेशान कर सकते हैं।’’ 

क्रोध, द्वेष या शराब के नशे में न करें सोशल मीडिया पोस्ट- सीआरपीएफ

यही नहीं दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि कर्मियों को क्रोध, द्वेष या शराब के नशे में कुछ भी लिखना या पोस्ट नहीं करना चाहिए और उनका पोस्ट भी ऑनलाइन किसी के साथ धौंस जमाने या भेदभाव करने वाला नहीं होना चाहिए।  

टॅग्स :सीआरपीएफसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम