लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ड्राइवर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद CRPF हेडक्वार्टर सील, आने-जाने की नहीं है इजाजत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2020 12:37 IST

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है। शनिवार को सीआरपीएफ की कंपनी के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार (03 मई) को सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि CRPF के मुख्यालय में एक ड्राइवर को कोराना हुआ है, जिसके बाद सील किया गया है।

इससे पहले शनिवार को सीआरपीएफ की कंपनी के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस कंपनी के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। 

उन्होंने बताया था कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पूरी कंपनी, करीब 80 कर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है। 

सीआरपीएफ की दिल्ली में ही तैनात 31वीं बटालियन के कम से कम 135 जवान पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बल के एक उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी हुई है।

आपको बता दें, कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से यहां अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 13 अप्रैल को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,738 थी। 

देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीआरपीएफसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब