लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कमांडो मृत मिला, आत्महत्या की आशंका

By भाषा | Updated: January 23, 2020 20:35 IST

वीआईपी सुरक्षा की शीर्ष 'जेड +' श्रेणी के तहत अंबानी की सुरक्षा का काम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपा गया है। उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी बल की ‘वाई’ श्रेणी के तहत सुरक्षा प्राप्त है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात एक सीआरपीएफ कमांडो मृत मिला।यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात एक सीआरपीएफ कमांडो आरआईएल के चेयरमैन के आवास पर मृत मिला। अधिकारियों के अनुसार या तो उसने आत्महत्या की है या फिर सेवा पिस्तौल के गलती से चलने की वजह से उसकी मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को दक्षिण मुंबई स्थित अंबानी के आवास ‘एंटिला’ पर सिपाही बोटारा डी रामभाई मृत मिला। अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आत्महत्या की या गलती से हथियार चलने की वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जवान गुजरात के जूनागढ़ जिले का रहने वाला था और 2014 में बल में शामिल हुआ था। वीआईपी सुरक्षा की शीर्ष 'जेड +' श्रेणी के तहत अंबानी की सुरक्षा का काम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपा गया है। उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी बल की ‘वाई’ श्रेणी के तहत सुरक्षा प्राप्त है। 

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी