लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हरिजन बस्ती के लोगों पर भीड़ का हमला, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

By भाषा | Updated: March 22, 2021 00:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च दिल्ली में हरिजन बस्ती में रहने वाले 22 वर्ष के एक व्यक्ति द्वारा अन्य समुदाय की लड़की से शादी करने के बाद यहां रहनेवाले कुछ लोगों पर एक भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के इस इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिये गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शनिवार रात को 15 से 20 व्यक्ति इस मोहल्ले में आए और उन्होंने फूलों के गमले तोड़ दिए, घरों पर पत्थराव किया, वाहन क्षतिग्रस्त किये और घरों में भी घुसने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले लोगों पर कथित हमले में तीन से चार निवासियों को आंशिक तौर पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार व्यक्ति से उसके संबंध के खिलाफ था और जब उसने शादी कर ली तो वे गुस्सा हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लड़की के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्य हरिजन बस्ती में मौजूद नहीं थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पाया कि लड़की ने अपने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ शादी की। लड़की के परिवार वाले इस घटना में शामिल हैं।’’

पुलिस ने बताया कि इस जोड़े ने 16 मार्च को शादी की थी और लड़की के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत सनलाइट कालोनी पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज कराई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जोड़े को पुलिस थाने बुलाया गया था और लड़की ने शादी के लिए अपनी सहमति जताई थी और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें जाने दिया गया।

व्यक्ति की मां ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब