लाइव न्यूज़ :

Crime: भोपाल में 26 लाख का नशीला कफ सीरप जब्तः गोडाउन में छापा मारकर 127 पेटी बरामद की, मैहर में 12 लाख के माल के साथ दो गिरफ्तार

By आकाश सेन | Updated: February 2, 2024 19:24 IST

भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एक दवा सप्लायर्स को प्रतिबंधित कोडिन युक्त कप सीरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित ग्वालियर से कफ सिरप को मंगाता था और उसके बाद प्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, नीमच और मंदसौर जैसे शहरों में मांग पर भेजा करता था। वह इस कफ सिरप की तस्करी करीब एक साल से कर रहा था। उसके पास से 127 कफ सिरप की पेटियां बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 26 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट और मप्र ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गिरफ्त में दवा का ‘दानव’ !दवाओं की आड़ में फैलाया 'नशे का कारोबार'127 पेटी कोडिन युक्त कफ सीरप की जब्त।15 कार्टून नशीला सीरप मैहर से भी जब्त।

भोपाल: क्राइम ब्रांच ने 26 लाख की कोडिन युक्त कफ सीरप को बड़ी मात्रा में जब्त की है। शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित एक गोडाउन में छापा मारकर नशीले कफ सीरप की 127 पेटी जब्त की गई हैं। जिसकी कीमत 25,90,800 रुपए बताई जा रही है। पूरी कार्रवाई को मैहर पुलिस की सूचना पर अंजाम दिया गया है।

मैहर में भी 12,09,250 रुपए का कफ सीरप बरामद किया गया है। दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अंकित बंग प्रदेश भर में इस नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भोपाल और मैहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी से क्या मिला

भोपाल में मिला 127 कार्टून कीमत 25,90,800

मैहर में मिला 15 कार्टून कीमत- 12,09,250 एक ब्रेजा कार नगदी 3,250/- रुपए

आरोपी: अंकित महेश्वरी उर्फ अंकित बंग (भोपाल)

आरोपी : मनीष साकेत

उर्फ नंदू संतोष शुक्ला, संपत कुमार मिश्रा, संतोष कुशवाहा (मैहर) तथा26 लाख रुपए का माल जब्त

डीसीपी श्रृतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपी अंकित बंग निवासी पानी की टंकी के पास शाहजहांनाबाद 12वीं तक पढ़ा है। यहीं उसने एक किराए का कमरा लेकर गोडाउन बना रखा है। जिसमें बड़ी संख्या में कोडीन युक्त कफ सीरप का स्टॉक किया गया था। पुलिस ने आरोपी के गोडाउन पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में कफ सीरप जब्त किया है। जब्त 127 पेटी कफ सीरप की कीमत 25 लाख 90 हजार आठ सौ रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

15 कार्टून नशीला सीरप मैहर से भी जब्त

मैहर से मनीष साकेत उर्फ नंदू पुत्र संतोष शुक्ला, संपत कुमार मिश्रा और संतोष कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैहर में कार से तस्करी के लिए नशीला कफ सीरप ले जा रहे थे। इनके पास से 15 कार्टून बरामद किए हैं। इनकी कीमत 12 लाख 9 हजार 25 रुपए है। पूरी कार्रवाई को मैहर पुलिस के अधीक्षक राजीव पाठक की सूचना पर अंजाम दिया गया था। उन्होंने भोपाल पुलिस को बताया था कि भोपाल से बड़ी संख्या में कफ सीरप को लाकर मैहर सहित आस पास के जिलों में खपाने का काम किया जा रहा है। मैहर से गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 15 कार्टून कफ सीरप जब्त किया गया है। वह अंकित के लिए यह काम करते थे। उसी से माल लेकर वहां सप्लाई किया करते थे। 

टॅग्स :भोपालPoliceक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos