लाइव न्यूज़ :

UP: शामली में तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के फार्महाउस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मारा छापा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2020 14:34 IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन मरकज मामले में 31 मार्च को मौलान साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और वह अंडर ग्राउंड हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला के पास तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के फार्महाउस पर पहुंची है।

नई दिल्लीः तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और वह अंडर ग्राउंड हैं। दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला के पास तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के फार्महाउस पर पहुंची है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन मरकज मामले में 31 मार्च को मौलान साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

इससे पहले मौलाना साद कंधालवी ने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया है, हालांकि टेस्ट के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। मौलान साद 14 दिन का क्वारंटाइन पूरे कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले मौलाना साद को कोरोना वायरस टेस्ट करवाने के लिए कहा था। है।

खबरों के मुताबिक, मौलाना साद लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्होंने नोटिसों का जवाब भी दिया है। इस संबंध में साद के वकील ने जानकारी दी है। वहीं, मौलाना साद कंधालवी ने उपचार के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील की थी ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जा सके। 

एक पत्र में मौलाना ने कहा कि वह और तबलीगी जमात के कुछ अन्य सदस्यों ने खुद को पृथकवास में रखा हुआ है। यह पत्र आप विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था। कंधालवी ने कहा कि खुद को पृथकवास में रखे ज्यादातर सदस्यों में कोराना वायरस की जांच में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। 

उन्होंने सोमवार को अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता में तबलीगी जमात का हवाला देते हुए कहा था कि पिछले महीने निजामुद्दीन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेश से आए यात्रियों के कारण कोरोना वायरस का प्रसार बेहद तेजी से हुआ। 

टॅग्स :तबलीगी जमातकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप