लाइव न्यूज़ :

बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के पास फ्लाईओवर में दरार; यातायात मोड़ा गया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:48 IST

Open in App

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में चालू की गयी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के पास फ्लाईओवर से जुड़ी एक सड़क पर सोमवार को छोटी सी दरार दिखने के बाद यातायात को मोड़ दिया गया ताकि मरम्मत कार्य किए जा सकें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘डबल ट्यूब फोर लेन’ सुरंग में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने सोमवार तड़के बनिहाल में टोल प्लाजा और सुरंग के बीच के हिस्से में दरार देखी। इसके बाद कश्मीर से जम्मू की ओर आने वाले यातायात को तुरंत मोड (डायवर्ट) दिया गया। नवयुग कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "फ्लाईओवर के एक छोटे से हिस्से में छोटी सी दरार आ गयी है, जिसे ठीक किया जा रहा है ताकि यातायात जल्द से जल्द बहाल हो सके।" उन्होंने कहा कि यह एक मामूली समस्या है और फ्लाईओवर के सभी खंभे सुरक्षित हैं।करीब 2,100 करोड़ रुपये की लागत से बनी 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग को इसी महीने यातायात के लिए खोला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील