अब शशि थरूर ने कहा-मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित हैं 

By भाषा | Published: July 23, 2018 05:21 AM2018-07-23T05:21:31+5:302018-07-23T05:21:31+5:30

थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।’’

Cow is more secure than Muslims says shashi tharoor | अब शशि थरूर ने कहा-मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित हैं 

अब शशि थरूर ने कहा-मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित हैं 

नई दिल्ली, 23 जुलाईः कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘मुस्लिमों की तुलना में गाय’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है। थरूर की यह टिप्पणी उनके ‘हिन्दू पाकिस्तान’ के बयान के बाद सामने आयी है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। 

थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।’’ उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट-पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आयी है। 

आपको बता दें, ये मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बताया गया कि अकबर उनके साथ अन्य शख्स दो गायों को अलवर से अपने घर हरियाणा के कोलेगांव लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौकशी के शक में उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 

इस बीच एक शख्स भागने में कामयाब रहा लेकिन अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  हांलाकि ये पहला मामला नहीं है जब गौरक्षा के नाम पर भीड़ ने किसी शख्स की पीट-पीटकर हत्या की हो। इससे पहले साल 2017 में पहलू खान नाम के एक शख्स की भीड़ ने गौरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Web Title: Cow is more secure than Muslims says shashi tharoor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे