लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर : cbse के बाद ISCE और ISC बोर्ड ने 10वीं,12वीं की परीक्षा टाली, नई तारीखों पर अंतिम निर्णय जून में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2021 22:10 IST

सीआईसीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा कि दसवीं कक्षा के छात्र ऑफलाइन परीक्षा और निष्पक्ष वैकल्पिक मूल्यांकन के बीच एक को चुन सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय जून 2021 के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा।प्रभाव देश भर के 21 लाख से अधिक छात्रों पर पड़ेगा।यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है।

नई दिल्लीः देश भर में तेजी से पांव पसार रही कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीआईसीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईसीएसई) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अराथून ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के राष्ट्रव्यापी बढ़ते मामलों को देखते हुए चार मई से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा, “हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और परीक्षा आयोजित कराने पर अंतिम फैसला लेने के लिये जून के पहले हफ्ते में स्थिति की समीक्षा करेंगे।” अराथून ने कहा, “कक्षा 12 की परीक्षा जहां बाद में आयोजित की जाएगी वहीं कक्षा 10 के छात्रों को बाद में ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने या फिर बोर्ड द्वारा विकसित निष्पक्ष पैमाने पर मूल्यांकन कराने का विकल्प मिलेगा।” इससे पहले सीबीएसई ने भी अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थीं जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया था।

टॅग्स :आयसीएसई परिणामसीबीएसईभारत सरकारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन