लाइव न्यूज़ :

कोविड का असरः नियम तोड़ने वाले 20 प्रतिष्ठानों पर 2.32 लाख का जुर्माना, कई को नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 16:30 IST

आसीनगर जोन में तीसरी बार नियम तोड़ने पर टेका नाका स्थित गोत्रा लॉन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान नगर जोन में हेल्थ क्लब पर 25 हजार रुपए, धंतोली जोन में 10 स्थानों पर कार्रवाई की गई.तुलसी हॉटेल वंजारी नगर पर 5000 रुपए, रिलायंस फ्रेश मनीषनगर पर 3000 रुपए लगाया गया.आयडियल अकादमी आशीर्वाद नगर पर 10 हजार रुपए, चाणक्य लाइबे्ररी, भांडे प्लॉट पर 5000 रुपए वसूले.

नागपुरः कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश मनपा प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है. फिर भी नियमों का उल्लंघन खुलेआम हो रहा है.

मनपा के न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड की तरफ से बुधवार को दसों जोन में 94 प्रतिष्ठानों की जांच की गई. जिसमें से नियम तोड़ने वाले 20 प्रतिष्ठानों पर 2.32 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. खास बात यह है कि आसीनगर जोन में तीसरी बार नियम तोड़ने पर टेका नाका स्थित गोत्रा लॉन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.

लक्ष्मीनगर जोन में 10, धरमपेठ में 8, हनुमानगर में 11, धंतोली में 10, नेहरूनगर में 9, गांधीबाग में 12, सतरंजीपुरा में 10, लकड़गंज में 10, आसीनगर में 9 और मंगलवारी जोन में 5 मंगल कार्यालय, दुकान, प्रतिष्ठान आदि की जांच की गई. धरमपेठ जोन में हाई ऑन टेन होटल पर 5 हजार रुपए, हनुमान नगर जोन में हेल्थ क्लब पर 25 हजार रुपए, धंतोली जोन में 10 स्थानों पर कार्रवाई की गई.

इसमें गबरू टी स्टॉल गणेशपेठ पर 1000 रुपए, ज्योति कॉस्मेटिक पर 3000, मीरा वाइन शॉप पर 5000 रुपए, एम्प्रेस मॉल के ट्रेंड्ज शोरूम पर 10 हजार, काचोरे लॉन, मनीषनगर पर 10 हजार रुपए, तुलसी हॉटेल वंजारी नगर पर 5000 रुपए, रिलायंस फ्रेश मनीषनगर पर 3000 रुपए लगाया गया.

ट्रिलियम मॉल के टाइम जोन पर 5 हजार रुपए, मॉल के ही बुक ट्रंक पर 5000 रुपए, मेडिकल चौक स्थित एसएमई वॉइन शॉप पर 10 हजार रुपए, नेहरू नगर जोन अंतर्गत आयडियल अकादमी आशीर्वाद नगर पर 10 हजार रुपए, चाणक्य लाइबे्ररी, भांडे प्लॉट पर 5000 रुपए वसूले.

 गांधीबाग जोन अंतर्गत नंगा पुतला के पास अभिनंदन रेस्टोरेंट पर 5 हजार रुपए, सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत राधाकृष्णा सेलिब्रेशन पर 20 हजार रुपए, आसीनगर जोन अंतर्गत खोब्रागड़े लॉन सिद्धार्थ नगर पर 25 हजार रुपए, गोत्र लॉन पर 50 हजार रुपए, मंगलवारी जोन अंतर्गत मंगल मंडप कड़बी चौक पर 5000 रुपए, राज सेलिब्रेशन लॉन, गोरेवाड़ा रोड पर 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां