लाइव न्यूज़ :

Covid Cases: दिल्ली में कोरोना केस में तेजी, 24 घंटे में 141 नए मामले और एक मरीज की मौत, गाजियाबाद में स्कूल के दो बच्चे पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 20:35 IST

Covid Cases Delhi: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में बात सामने आई है। दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए थे।संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,66,243 हो गई।मृतकों की तादाद 26,157 तक पहुंच गई है।

Covid Cases Delhi: दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण केस ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में 141 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई है। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,66,243 हो गई।

एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 26,157 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में बात सामने आई है। दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। राजधानी में शनिवार को संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत रही थी।

इससे पहले शुक्रवार को 146 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में 176 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 1.68 प्रतिशत रही थी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में पिछले दिन 10,939 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दो स्कूली बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद के सेंट फ्रांसिस स्कूल का मामला है।

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आए

केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,35,971 हो गई। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में संक्रमण से मौत के पांच और मामले सामने आने के बाद मृतकों की संख्या 68,365 हो गई है। इस बीच, राज्य में संक्रमण से 299 और लोग उबर चुके हैं, जिसके बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,211 रह गई है। बीते 24 घंटे में 10,673 नमूनों की जांच की गई।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए