लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना का कहर, मुंगेर में सरकारी स्कूल में 25 बच्चे मिले पॉजिटिव

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2021 21:03 IST

बिहार में कोरोना का पहला केस मुंगेर से मिला था और अब सरकारी स्कूलों को खोलने के सरकारी निर्देश के बाद बच्चों में कोरोना विस्फोट का मामला भी इसी जिले में सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देमुंगेर के एक सरकारी स्कूल में 75 बच्चों की जांच की गई, जिनमें 25 कोरोना पॉजिटिव निकले.गया में एक हेडमास्टर के कोरोना पॉजिटिव निकलने से संपर्क के 8 टीचर क्वारेंटाइन हैं.सरैया स्थित उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय के प्राधानचार्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे.

पटनाः कोरोना के कहर के बीच बिहार में स्कूल खोला जाना भारी पड़ता दिख रहा है. दरअसल, सरकार ने 4 जनवरी से सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी थी.

इस बीच मुंगेर से आई एक खबर के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के ममई हाई स्कूल में एक साथ 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं. संक्रमितों ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हैं, इसके अलावा शिक्षकों के भी संक्रमित होने की खबर आ रही है. 

बताया जाता है कि विद्यालय के कुल 75 बच्चों का कोरोना जांच किया गया था. जिसमें 25 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंगेर के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार भारती ने इसकी पुष्टि की है. एक साथ 25 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मेडिकल टीम को क्षेत्र में भेजा गया है और अब जिले में नए कोरोना संक्रमण की आशंका व्यक्त की जा रही है.

आज एकाएक इस स्कूल के 25 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है. एक साथ कोरोना के 25 मामले सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का आदेश दिया है. इसके साथ ही उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. वैसे लोग जो संक्रमितों के संपर्क में आये थे, उनसे कोरोना जांच कराने की अपील की जा रही है. 

यहां बता दें कि इससे पहले गया के सरैया स्थित उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय के प्राधानचार्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. उनका इलाज पटना में चल रहा है. जबकि बेगूसराय जिले में एक शिक्षक की मौत कोरोना से हो गई है. बिहार में लॉकडाउन के बाद पहली बार स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है. उसके बाद चार जनवरी से स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं. हालांकि, अभी ये सीनियर क्‍लास के बच्‍चों के लिए ही खुले हैं.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनापटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक