लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन पाबंदी: दिल्ली सरकार ने अनलॉक 2 के लिए जारी किया आदेश, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहे कर्फ्यू

By भाषा | Updated: July 2, 2020 03:18 IST

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर महामारी के चलते लागू पाबंदियों को 31 जुलाई तक लागू रखने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने महामारी के चलते लागू पाबंदियों को 31 जुलाई तक पूर्व की तरह लागू रखने का फैसला किया।आदेश में कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू अब रात दस बजे से सुबह पांच तक प्रभावी रहेगा।

नई दिल्ली।दिल्ली सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर कोरोना वायरस की महामारी के चलते लागू पाबंदियों को 31 जुलाई तक पूर्व की तरह लागू रखने का फैसला किया। मुख्य सचिव विजय देव द्वारा विभिन्न विभागों और एजेंसियों के लिए जारी आदेश में कहा गया कि वे निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने, दिल्ली में निषिद्ध और अनुमति प्राप्त गतिविधियों के संबंध में जारी आदेश को 31 जुलाई तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, को ‘यथावत रखें।

आदेश में कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू अब रात दस बजे से सुबह पांच तक प्रभावी रहेगा जो कि पहले रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था। यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय के 30 जून के आदेश के संदर्भ में आया है जिसमें निषिद्ध क्षेत्र में पांबदियों को 31 जुलाई तक बढ़ाने और उससे बाहर के इलाकों में चरणबद्ध तरीके से अब तक रोकी गई गतिविधियों को शुरू करने को कहा गया है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,442 नए मामले सामने आए

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 89 हजार से अधिक हो गई है जबकि अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे।

हाल ही में दिल्ली का हाल देश में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुंबई की तरह हो गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुधवार के बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान 61 लोग दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,742 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,803 जबकि संक्रमितों की संख्या 89,802 हो गई है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्ली सरकारदिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप