लाइव न्यूज़ :

Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार, अब तक हो चुकी है 2849 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: June 5, 2020 19:51 IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2436 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 80229 हो गए हैं।महाराष्ट्र में 35156 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2849 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।देशभर में अब तक 2 लाख 26 हजार 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 80 हजार को पार कर गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2436 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए, जबकि 139 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में आज (शुक्रवार) कोरोना वायरस के कारण रिकॉर्ड 139 मौत दर्ज किया गया और यह राज्य में एक दिन में कोविड-19 के कारण होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं।"

स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में आज 2436 व्यक्तियों में कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। इसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 80229 हो गए हैं, जिनमें 2849 मौतें हुई है और 35156 मरीज ठीक हो चुके हैं।"

मुंबई में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 44 हजार से ज्यादा लोग

मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,442 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद महानगर में संक्रमण का आंकड़ा 44704 पहुंच गया, जबकि इस महामारी से 1465 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार मुंबई में वर्तमान में 25141 लोगों का इलाज चल रहा है। नगर निकाय ने बताया कि अब तक मुंबई में 18,098 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

देशभर में 2.26 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2 लाख 26 हजार 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 6348 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1 लाख 9 हजार 461 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोविड-19 के 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है