लाइव न्यूज़ :

एम्स ने माना रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का प्रस्ताव, पीएम-केयर्स में दान के लिए वेतन कटौती अब अनिवार्य नहीं

By भाषा | Updated: April 16, 2020 12:49 IST

दरअसल, एम्स आरडीए ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिख अनुरोध किया था कि पीएम केयर्स कोष में दान को स्वैच्छिक बनाया जाए। एम्स प्रशासन ने इस अनुरोध को अब मान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स प्रशासन ने अपने आरडीए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैआरडीए की मांग थी कि पीएम केयर्स कोष में दान को स्वैच्छिक बनाया जाए

दिल्ली: एम्स प्रशासन ने यहां के रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) का वह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है जो पीएम-केयर्स कोष में दान को स्वैच्छिक बनाने से जुड़ा है। प्रशासन ने कहा कि दान के लिए वेतन में कटौती अनिवार्य नहीं होगी और दान के इच्छुक लोग चाहें तो इसके लिए अपनी सहमति दे सकते हैं।

एम्स आरडीए ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिख अनुरोध किया था कि पीएम केयर्स कोष में दान को स्वैच्छिक बनाया जाए और एकत्रित हुई राशि का इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर उनके लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए किया जाए।

दरअसल प्रशासन ने सभी रेसिडेंट डॉक्टरों से एक दिन का वेतन पीएम केयर्स में दान देने की अपील की थी। रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर वाले पत्र में बुधवार को बताया गया कि संस्थान में पीपीई की खरीद के लिए धन की कोई कमी नहीं है और नई दिल्ली के एम्स में स्थानीय इस्तेमाल के लिए रेसिडेंट डॉक्टरों की ओर से कोई दान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब