लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत के इस जिले में हुआ 30 लाख लोगों का सर्वे, जानिए कितने पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 30, 2020 18:59 IST

अस्पताल में 22 फरवरी से 18 मार्च तक ओपीडी में आये 5580 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 26 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें दो की मृत्यु हो गई।

Open in App

राजस्थान के भीलवाड़ा में 19 मार्च को एक साथ छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने पर, इसके प्रसार को रोकने की बड़ी चुनौती स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार तक पिछले 10 दिनों में 30 लाख से अधिक लोगो का सर्वे किया।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लगभग 4 लाख शहरी आबादी वाले इलाकों में दो चरणों 18 मार्च से 23 मार्च तक और फिर 24 मार्च से 28 मार्च तक सर्वे किया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों 22 मार्च से 28 मार्च तक 1948 दलों ने करीब 26 लाख लोगों का सर्वे किया।

उन्होंने बताया कि भीलवाडा के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित चिकित्सकों और नर्सों की जानकारी मिलने के पश्चात जिला कलेक्टर ने 20 मार्च को शहरी सीमा पर कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया और जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 22 फरवरी से 18 मार्च तक ओपीडी में आये 5580 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 26 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें दो की मृत्यु हो गई। दोनों मृतक बुजुर्ग थे जिन्हें दिल और गुर्दे सहित अन्य बीमारियां थीं।

फिलहाल 24 मरीजों में से 8 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि भीलवाड़ा में कोरोना वायरस पर नियंत्रण की दिशा में सफलता मिल रही है अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 24 जांच चौकियां बनाकर पड़ोसी जिलों से आवागमन रोक दिया गया। उसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि 22 मार्च से 28 मार्च तक जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत लोगों का सर्वे किया गया। 1948 टीमों ने कुल 5 लाख 48 हजार 293 घरों को चिन्हित कर उनमें रहने वाले 26 लाख 83 हजार लोगों का सर्वे किया। अधिकारी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों के प्रथम चरण के सर्वे में 17,545 लोग सामान्य सर्दी जुकाम से पीड़ित थे।

इन लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई। वहीं शहरी सीमा में करीब 80,000 मकानों का सर्वे कर चार लाख से अधिक शहरवासियों का सर्वे किया गया। इनमें 2,572 सामान्य सर्दी-जुकाम के पीड़ित लोग थे। उन्होंने बताया कि शहर में तुरंत दूसरे चरण का सर्वे कर इन लोगों के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि 1274 लोगों ने दूसरे चरण में स्वास्थ्य लाभ लिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसभीलवाड़ाराजस्थानराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण