लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: NDMC ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मौत पर 15 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 4, 2020 05:25 IST

नगर निकाय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘परिषद ने ऐसे कर्मचारी (नियमित,अनुबंधित,आरएमआर,टीएमआर,आउटसोर्स कर्मचारी) जो कोविड-19 के खतरे वाले स्थानों के निकट काम कर रहे हैं अथवा जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, की मौत पर 15 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्णय किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहे अपने किसी भी कर्मचारी की मौत हो जाने की सूरत में उसके परिवार को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।यह मुआवजा नियमित तथा बाह्य कर्मचारियों (आउटसोर्स) सहित अनुबंधित कर्मचारियों सभी के लिए होगा।

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहे अपने किसी भी कर्मचारी की मौत हो जाने की सूरत में उसके परिवार को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह मुआवजा नियमित तथा बाह्य कर्मचारियों (आउटसोर्स) सहित अनुबंधित कर्मचारियों सभी के लिए होगा।

नगर निकाय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘परिषद ने ऐसे कर्मचारी (नियमित,अनुबंधित,आरएमआर,टीएमआर,आउटसोर्स कर्मचारी) जो कोविड-19 के खतरे वाले स्थानों के निकट काम कर रहे हैं अथवा जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, की मौत पर 15 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्णय किया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘यद्यपि एनडीएमसी अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी एहतियात बरत रहा है लेकिन इस बात की जरूरत महसूस की गई है कि ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से किसी कर्मचारी की मौत हो जाने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारी इस मुश्किल वक्त में एनडीएमसी में काम कर सके।’’

एनडीएमसी संचालित अस्पतालों में छह डॉक्टरों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित अस्पतालों में छह चिकित्सकों और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए तीन लोगों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एनडीएमसी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हिंदू राव अस्पताल के तीन चिकित्सक और कस्तूरबा अस्पताल के भी उतने ही डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एनडीएमसी द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों के पति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि एक मरीज, जिसे हिंदू राव अस्पताल के ओपीडी द्वारा भेजा गया था, वह भी खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया है।

हिंदू राव अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल कर्मचारियों की संख्या छह है। कस्तूरबा अस्पताल में, दो स्नातकोत्तर छात्र एक सप्ताह के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अस्पताल में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या पांच है। अधिकारी ने कहा कि सभी संक्रमितों को पृथक-वास में रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह